ब्लॉगर साइट में Custom Domain कैसे कनेक्ट करें?

ब्लॉगर साइट में Custom Domain कैसे कनेक्ट करें?

दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि एक custom डोमेन को अपनी ब्लॉगर वेबसाइट से कैसे कनेक्ट किया जाता है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर है।  आज इस article में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे तो चलिए जानते हैं।

 

Custom डोमेन को Blogger वेबसाइट से Connect करें। 

अपनी ब्लॉगर वेबसाइट को custom डोमेन से कनेक्ट करने के लिए आपको इन सभी important स्टेप्स को फॉलो करना होगा। तो इन स्टेप्स को अब आप ध्यान से पढ़िएगा।

 

इसके लिए सबसे पहले आपको एक डोमेन registrar से डोमेन खरीदना होगा। डोमेन खरीदने के लिए आप इनमें से किसी भी सर्विस प्रोवाइडर से कांटेक्ट कर सकते हैं। यह कुछ पॉपुलर डोमेन registrar के नाम है। जैसे के GoDaddy, Squarespace और IONOS। आपको यह भी ensure करना होगा कि आपके पास अपने डोमेन के DNS सेटिंग्स का access हो।

 

जब आप कस्टम डोमेन खरीद लेंगे इसके बाद next स्टेप में आपको अपने ब्लॉगर dashboard में इसकी सेटिंग्स का एक्सेस लेना होगा। ताकि आप डोमेन को add करने का प्रोसेस स्टार्ट कर सके। ब्लॉगर की सेटिंग्स का एक्सेस लेने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

 

  • सबसे पहले आपको अपना ब्लॉगर अकाउंट login करना होगा।
  • डैशबोर्ड में जाने के बाद आपको “settings” पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको थोड़ा सा  scroll down करना है। 
  • नीचे Publishing Section में आपको Custom Domain ऐड करने का एक ऑप्शन दिखाई देगा।
  • कस्टम डोमेन को enter करके Save बटन पर क्लिक करें। (www.example.com)
  • जेसे ही आप सेव करेंगे तो वहाँ पर एक रेड कलर से एक एरर कोड दिखाई देगा, जिसे हमे अपने कस्टम डोमेन के DNS सेक्शन मे जा कर सेव करना होगा। 
  • इसके अलावा ब्लॉगर की (4) IP Address के रिकार्ड भी हमे अपने कस्टम डोमेन के DNS रिकार्ड में सेव करने होंगे। 

 

अब आपको अपनी DNS सेटिंग को configuration करना होगा। यह एक crucial स्टेप है। अपने कस्टम डोमेन के लिए DNS सेटिंग को कॉन्फ़िगर करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

 

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने डोमेन रजिस्टार अकाउंट में login करना होगा।
  • अब आपको अपने डोमेन रजिस्टार के dashboard में DNS मैनेजमेंट या फिर DNS सेटिंग्स को ढूंढना है।
  • अब आपको इस DNS Section में ब्लॉगर के द्वारा जो भी स्पेसिफाइड necessary DNS रिकॉर्ड है उसको ऐड करना है। जैसे कि CNAME records और A records जो आपको ब्लॉगर द्वारा प्रोवाइड किया गया है।
  • अब आपको A रिकॉर्ड्स के लिए IP address enter करना है। जो आपको ब्लॉगर द्वारा प्रोवाइड किया गया हो।
  • अब आपको Subdomain के लिए एक CNAME क्रिएट करना होगा। अब इसको ब्लॉगर द्वारा स्पेसिफाइड ghs.google.com डोमेन पर पॉइंट करें।
  • Required DNS रिकॉर्ड्स फिल करने के बाद अब आपको अपने किए हुए चेंज को सेव कर देना है।

 

 

अगर आप यह DNS सेटिंग को correctly कॉन्फ़िगर कर लेते हैं। तो आप यह ensure करते हैं के आपका कस्टम डोमेन आपके ब्लॉगर ब्लॉक से प्रॉपर्ली लिंक हो चुका है और आपके विजिटर इसको एक्सेस कर सकते हैं।

 

इन सभी स्टेप्स को ध्यान से follow करने के बाद आप अपने कस्टम डोमेन को अपनी blogger वेबसाइट से कनेक्ट कर सकते हैं।

 

Conclusion (निष्कर्ष)

दोस्तों हम आशा करते हैं के इस article को पूरा पढ़ने के बाद अब आपके लिए यह समझना आसान हो गया होगा कि किस तरह आप अपने custom domain को blogger website से कनेक्ट कर सकते हैं। शुभकामनाएं!

 

Read More-

    1. Learn Blogging in Hindi : हिन्दी में ब्लॉगिंग करना सीखें।
    2. What is Domain?- डोमेन क्या होता है?
    3. How To connect Domain With Hosting?
    4. अपनी Website को Google Search Console में कैसे Add करें?

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *