अपनी Website को Google Search Console में कैसे Add करें?

अपनी Website को Google Search Console में कैसे Add करें?

दोस्तों आज इस article में हम आपको गूगल सर्च कंसोल के बारे में बताएंगे। अगर आपको अभी तक नहीं पता है कि गूगल सर्च कंसोल क्या होता है और यह किस लिए use किया जाता है। तो आप इस आर्टिकल को एंड तक ध्यान से पढ़ें। तो चलिए जानते हैं।

 

What Is Google Search Console? (गूगल सर्च कंसोल क्या है?)

गूगल सर्च कंसोल एक फ्री सर्विस है, जो गूगल आपको offer करता है। गूगल सर्च रिजल्ट में जो आपको monitor, maintain और आपकी साइट को troubleshoot करने में भी आपकी मदद करता है। गूगल सर्च कंसोल आपको टेक्निकल इश्यूज को diagnose करने में भी मदद करता है। गूगल आपकी साइट को कैसे देख रहा है, इसको समझने में यह सर्च कंसोल ही आपकी मदद करता है। सर्च कंसोल एक टूल की तरह है, जो गूगल द्वारा हमें प्रोवाइड किया गया है।

 

जिससे कि आप अपनी साइट की परफॉर्मेंस को मॉनिटर कर सकें। इसके साथ-साथ आप यह भी जान पाए कि आपकी साइट गूगल सर्च पर कैसा परफॉर्म कर रही है और बेटर परफॉर्मेंस देने के लिए आपको किन-किन इंप्रूवमेंट्स की जरूरत है। ताकि वह और अच्छे से परफॉर्म करें। जिससे कि आपकी साइट पर आप और ट्रैफिक ला सके।

 

How To Use Google Search Console? (गूगल सर्च कंसोल का उपयोग कैसे करें?)

गूगल सर्च console का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपके पास एक गूगल अकाउंट होना जरूरी है। उसके बाद आपको अपनी site की ओनरशिप को वेरीफाई करना होगा। उसके बाद सर्च कंसोल पर जो भी इनफॉरमेशन अवेलेबल है उसका एक्सेस आपको लेना होगा। आपको यह भी make sure करना होगा कि गूगल आपकी content के pages को ढूंढ भी रहा है और उसको पढ़ भी रहा है। सर्च कंसोल पर एक साइट मैप भी submit करना consider करिए। उसके बाद आप अपनी साइट की परफॉर्मेंस मॉनिटर करिए। गूगल सर्च कंसोल को शुरुआत में use करने पर आपको इन स्टेप्स को याद रखना होगा।

और पढ़ेंHow To connect Domain With Hosting?

What is Google Analytics? : गूगल एनालिटिक्स क्या है?

 

Google Search कंसोल को Website से कैसे कनेक्ट करें?

यदि आपको अपने साइट को गूगल सर्च कॉनसोल के साथ कनेक्ट करना है तो उसके लिए सबसे पहले आप

  • इस लिंक Google Search Console पर चले जाएं।      
  • “Start Now” पर क्लिक करें। 
  • फिर आप अपनी Email-ID ओर पासवर्ड दल कर लॉगिन कर लें। 
  • जब आपके स्क्रीन पर Google Search Console का interface आ जाए तो सबसे पहले आपको add a new प्रॉपर्टी पर जाना है।
  • उसके बाद किसी भी सर्च कंसोल पेज में प्रॉपर्टी ड्रॉप डाउन selector को सेलेक्ट करना है।
  • उसके बाद सिलेक्ट + एड प्रॉपर्टी ड्रॉप डाउन करना है।
  • वहाँ पर आपको अपनी Website का नाम (Domain Name)डालना है जैसे- “www.example.com”
  • उसके बाद आपको एक वेरिफिकेशन मेथड choose करने के लिए कहा जाएगा। किसी भी एक मेथड का इस्तेमाल करके आप अपनी साइट को verify कर सकते हें। 

इन स्टेप्स को करने के बाद कुछ ही दिनों में आपकी property में डाटा दिखाना शुरू हो जाएगा। इस तरह आसानी से आप किसी भी वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल से कनेक्ट कर सकते हैं।

 

SEO के लिए Google Search Console का उपयोग कैसे करें?

अगर आप एक beginner है और optimization और SEO के बारे में जानना चाहते हैं। तो गूगल सर्च कंसोल को अपना all-in-one SEO टूल मान सकते हैं। गूगल सर्च कंसोल, गूगल और SEO मैनेजर्स के बीच अभी तक का सबसे अच्छा काम करने वाला टूल है। यह इन दोनों के बीच रेलीवेंट डाटा को बहुत अच्छे से कम्युनिकेट करता है।

What is SEO-Search Engine Optimization? : SEO क्या है?

 यह SEO की परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए कुछ ऐसे फीचर्स और information प्रोवाइड करता है, जो अभी तक का कोई और SEO tool प्रोवाइड नहीं कर सका, ना तो टेक्निकल और ना ही कंटेंट वॉइस। अब हम यहां आपको कुछ ऐसे पॉइंट्स बताएंगे जिसको फॉलो करके आप गूगल सर्च कंसोल को SEO को improve करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

  • सबसे पहले आपको क्लिक थ्रू रेट (CTR), Keyword ranking, ऑर्गेनिक ट्रैफिक ऐसी चीजों को मॉनिटर करना होगा।
  • इसके बाद आपको इंडेक्स कवरेज को ट्रैक करना होगा और साथ ही यह भी check करना होगा कि whether वेब पेज, गूगल क्राउलर से ठीक से indexed है या नहीं।
  • आपको पेज एक्सपीरियंस को make sure करना होगा और यह भी के core web vitals ठीक से कम कर रहे हैं या नहीं।
  • आपको यह भी चेक करना होगा कि कौन से ऐसे security issues और मैनुअल एक्शंस है, जिनको गूगल ने mark किया है।
  • इसके बाद crucial बैकलिंक डाटा को भी यही से एनालाइज करना है और आपको troubleshoot और इसके साथ-साथ मोबाइल usability के इश्यूज को भी आईडेंटिफाई करना है।

अगर आप इन सारे points को अच्छे से फॉलो करते हैं। तो यह सभी पॉइंट्स आपको SEO टॉप लिस्ट पर परफॉर्म करने में help करेंगे और साथ ही किसी भी इशू को आईडेंटिफाई करने और उसको इंप्रूव करने में भी यह आपकी हेल्प करेगा। 

 

Conclusion (निष्कर्ष)

दोस्तों अगर अभी तक आप confuse थे कि गूगल सर्च कंसोल क्या होता है और वह किस तरह से काम करता है। तो हम आशा करते हैं इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अब आप यह जान ही गए होंगे कि यह किस तरह से आपकी साइट के लिए महत्वपूर्ण है और कैसे आप इसका इस्तेमाल करके कई सारी प्रॉब्लम्स को solve कर सकते हैं। शुभकामनाएं!

 

Read More-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *