Google Analytics क्या है? अपनी WordPress वेबसाइट को Google Analytics से कैसे कनेक्ट करें?

Google Analytics क्या है? अपनी WordPress वेबसाइट को Google Analytics से कैसे कनेक्ट करें?

दोस्तों इस article में आज हम आपको गूगल एनालिटिक्स के बारे में बताएंगे और साथ ही यह भी बताएंगे कि कैसे आप अपनी WordPress वेबसाइट को गूगल एनालिटिक से connect कर सकते हैं। तो इस आर्टिकल को ध्यान से जरुर पढ़िए। तो चलिए जानते हैं।

 

 What Is Google Analytics? (Google Analytics क्या है?)

गूगल एनालिटिक्स एक वेब फ्री एनालिटिक्स सर्विस है। जो आपको बेसिक एनालिटिक्स टूल और statistics ऑफर करती है। स्टैटिसटिक्स जो SEO (सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन) और मार्केटिंग में use होते हैं।अपनी वेबसाइट की performance को आप गूगल एनालिटिक्स के जरिए ही analyze कर सकते हैं और अगर आप अपने वेबसाइट पर आने वाले visitors की इनफार्मेशन को मॉनिटर करना चाहते हैं। तब भी आप गूगल एनालिटिक्स के द्वारा ही यह कर सकते हैं।

 

Conversions को ट्रैक करने में यह आपकी मदद करता है। एक तरह से आप यह भी कह सकते हैं कि गूगल एनालिटिक्स टूल आपकी वेबसाइट के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह आपको “Valuable Insights” प्रोवाइड करता है। यह आपको डिजिटल assets ओर मार्केटिंग campaign में कैसे आपके यूजर्स इंटरेक्ट कर रहे हैं, उसके भी इनसाइट्स आपको प्रोवाइड करता है।

 

यह इनफॉरमेशन user के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने में आपकी मदद करती है। जिससे कि वेबसाइट का traffic भी बढ़ सकता है। जिसके जरिए आपको ज्यादा revenue और sales भी जनरेट हो सकता है। गूगल एनालिटिक्स को सिखाना आपके लिए थोड़ा challenging हो सकता है और हो सकता है इसमें थोड़ा समय लगे। क्योंकि अगर आप अभी शुरुआत कर रहे हैं और आपको वेब एनालिटिक्स के बारे में कोई भी मालूमात नहीं है। तो हो सकता है कि आपको शुरू में थोड़ी सी परेशानी हो और खास तौर पर तब जब आप खुद ही गूगल एनालिटिक्स को सीख रहे हो।

 

लेकिन अगर आपने एक बार टाइम, effort और persistence के साथ इसको सीख लिया, तो future में यह आपकी वेबसाइट के लिए काफी हेल्पफुल साबित होगा। इसके जरिए आप अपनी वेबसाइट को तेजी से grow कर सकते हैं। 

 

WordPress वेबसाइट को Google Analytics से कैसे कनेक्ट करें। 

 

आप कई सारे method से अपनी वर्डप्रेस की साइट को गूगल एनालिटिक्स से कनेक्ट कर सकते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा required जो है, वह है “installing a plugin”जैसे कि गूगल साइट kit होती है या फिर site हेडर में code को ऐड करना। WordPress साइट के ऑनर्स के लिए यह easy-to-use गूगल एनालिटिक्स enable करते हैं। वह भी बिना किसी प्लगइन या फिर code के।

 

सबसे पहले आपको गूगल एनालिटिक्स वेबसाइट पर Sign Up करना होगा। Sign Up करने के लिए Get Started पर क्लिक करना होगा। Get Started करके आपको वहां पर एक अकाउंट create कर लेना है। Account Create करने के बाद, अब आपको यहां पर एक property क्रिएट करना है। यहां पर अब आप अपनी वेबसाइट का नाम लिख सकते हैं उसके बाद आपको अपने बिजनेस/industry के डिटेल्स फिल करना है। उसके बाद आपको goal fill करना है और क्रिएट पर क्लिक कर देना है। इस तरह से आपका सबसे पहले गूगल एनालिटिक्स पर एक अकाउंट क्रिएट होगा।

 

अकाउंट क्रिएट करने के बादआपको एक प्रॉपर्टी को सेलेक्ट करना है। यहां पर जैसा कि आप अपनी साइट को कनेक्ट करना चाहते हैं। तो आपको अब वेब पर क्लिक करना होगा। वेब पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी site का नाम information फिल करना होगा। सबसे पहले यहां पर अब आपको domain name लिखना है। उसके बाद एक stream name क्रिएट करना है। Stream name क्रिएट करने के बाद अब आपको create stream पर क्लिक करना है।

 

Stream create करने के बाद अब आपको गूगल टैग आपकी साइट पर इंस्टॉल करने का एक ऑप्शन दिखाई देगा। यहां से इंस्टॉल करने के बाद आपके “site kit plugin” पर क्लिक करने के बाद, वहां site की टैग आईडी दिखाई देगी। “Tag ID” को आपको कॉपी कर लेना है, इस आईडी को आपको अपनी वर्डप्रेस की site में ऐड करना है। उसको ऐड करने के लिए सबसे पहले अब आपको WordPress.com पर अपनी साइट की डैशबोर्ड में जाना है। अब आपको “navigate to tools” पर क्लिक करना है। उसके बाद मार्केटिंग और ट्रैफिक tab पर क्लिक करिए।

 

 Scroll down करके अब आपको Google section तक जाना है। अब आपको गूगल एनालिटिक measurement ID का एक ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करने के बाद आपने जो आईडी कॉपी करी थी, उसको वहां पर पेस्ट कर देना है।  पेस्ट करने के बाद अब आपको इसे सेव कर देना है। इन सारे स्टेप्स को फॉलो करके आपकी WordPress Site गूगल एनालिटिक्स से कनेक्ट हो जाएगी।

 

Conclusion (निष्कर्ष)

 

दोस्तों अगर आपने इस articleको ध्यान से पढ़ा है, तो अब आप यह जानी गए होंगे कि गूगल एनालिटिक्स क्या होता है और किस तरह से आप अपनी WordPress की site को कुछ ही स्टेप्स को फॉलो करके गूगल एनालिटिक्स से कनेक्ट कर सकते हैं। शुभकामनाएं!

Read More-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *